पटियाला। सनौर में गुरुद्वारा सिंह सभा के अधीन क्षेत्र में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का एक अंग फाड़कर बेअदबी की गई।
बेअदबी करने वाला इतना शातिर था कि उसने पन्ने का एक हिस्सा फाड़कर उसके 40 से अधिक टुकड़े कर दिए। दूसरी ओर गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी ने इस मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। कुछ गुरसिखों ने इस मामले को उजागर किया, जिसके बाद सनौर पुलिस हरकत में आई।
बेअदबी बारे जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी द्वारा तुरंत दखल देते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला से एक टीम भेजकर गुरुद्वारा सिंह सभा सनौर से बेअदबी हुए गुरु साहिब के इस स्वरूप को सम्मान के साथ गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में लाया गया। दूसरी ओर सनौर पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन इस मामले में सिंह सभा गुरुद्वारा की कमेटी भी कटघरे में आ गई है।
सुरजीत सिंह गढ़ी और एसजीपीसी के सदस्य जसमेर सिंह लाछडू सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना के बाद सनौर पहुंचकर गुरुद्वारा सिंह सभा में सभी पाठी सिंहों और गुरुद्वारा कमेटी से पूछताछ की। इस मौके पर सनौर पुलिस के एसएचओ हरविंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब से कुछ पाठी सिंहों को हिरासत में लिया है।

पूछताछ के दौरान इन पाठी सिंहों में से एक पाठी सिंह पर शक था और उसकी पहचान हो चुकी है, जिसका नाम सिमरनजीत सिंह है। बाकायदा उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। आखिर उक्त पाठी ने ऐसी बेअदबी की घटना क्यों की, इस संबंध में जांच की जाएगी।
- भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने खाते में ट्रांसफर किए 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
- AIMIM नेता तौकीर निजामी को पार्टी से निकाला: आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया बयान, ईद पर अपनों से खरीदारी की अपील की थी
- औलाद बना हैवान! सिलबट्टे से उतारा मां को मौत के घाट, बीच-बचाव करने आई भाभी-भतीजी पर भी किया हमला
- Railway News : वंदे भारत में परोसा खराब खाना, रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख और एजेंसी पर 50 लाख का ठोका जुर्माना
- Today’s Top News : रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, हाईकोर्ट में जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, SC ने CGPSC 2021 के चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने के निर्देश, रायपुर के 3 फर्जी कॉल सेंटरों पर रेड में 40 गिरफ्तार, 34 नग हीरे के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
