पटियाला। सनौर में गुरुद्वारा सिंह सभा के अधीन क्षेत्र में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का एक अंग फाड़कर बेअदबी की गई।
बेअदबी करने वाला इतना शातिर था कि उसने पन्ने का एक हिस्सा फाड़कर उसके 40 से अधिक टुकड़े कर दिए। दूसरी ओर गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी ने इस मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। कुछ गुरसिखों ने इस मामले को उजागर किया, जिसके बाद सनौर पुलिस हरकत में आई।
बेअदबी बारे जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी द्वारा तुरंत दखल देते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला से एक टीम भेजकर गुरुद्वारा सिंह सभा सनौर से बेअदबी हुए गुरु साहिब के इस स्वरूप को सम्मान के साथ गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में लाया गया। दूसरी ओर सनौर पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन इस मामले में सिंह सभा गुरुद्वारा की कमेटी भी कटघरे में आ गई है।
सुरजीत सिंह गढ़ी और एसजीपीसी के सदस्य जसमेर सिंह लाछडू सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना के बाद सनौर पहुंचकर गुरुद्वारा सिंह सभा में सभी पाठी सिंहों और गुरुद्वारा कमेटी से पूछताछ की। इस मौके पर सनौर पुलिस के एसएचओ हरविंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब से कुछ पाठी सिंहों को हिरासत में लिया है।

पूछताछ के दौरान इन पाठी सिंहों में से एक पाठी सिंह पर शक था और उसकी पहचान हो चुकी है, जिसका नाम सिमरनजीत सिंह है। बाकायदा उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। आखिर उक्त पाठी ने ऐसी बेअदबी की घटना क्यों की, इस संबंध में जांच की जाएगी।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
