पंजाब में शादी या किसी अन्य समारोह में हाई फायरिंग प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद भी हवाई फायरिंग की खबर सामने आई है, जहां पर शादी समारोह में भांगड़ा करते हुए हवाई फायरिंग करते आया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है, जहां एक शादी प्रोग्राम के दौरान हवाई फायर किए गए और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की गई है। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान दीपवरिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ शादी में हवाई फायर की थी। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी के लाइसेंसी हथियार की रद्द कराने की सिफारिश कर दी गई है। आपको बता दें हाल ही में एक बड़ी घटना घटी थी जिसमें एक शादी समारोह में सरपंच के पति को गोली लगी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
- दशहरे के दिन खून के रिश्ते का कत्ल! भाई पर हत्या का आरोप, बेटे ने चाचा-ताऊ के परिवार को घेरा
- गोंडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 4 की मौत; कई की तलाश जारी
- बिहारशरीफ के दशहरा मेले में उमड़ा जनसैलाब, देर रात से सुबह तक सड़कों पर दिखी रौनक
- नायब सैनी CM हैं भी या नहीं, कांग्रेस सांसद के तंज पर मंत्री कृष्ण बेदी का करारा पलटवार
- MP के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, 30 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में भी आएगी गिरावट

