तनवीर खान, मैहर। मैहर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मां शारदा धाम में वीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री राधा सिंह ने भारी भीड़ के बीच गर्भगृह के अंदर बैठकर लंबे समय तक पूजा-अर्चना की। जबकि उसी दौरान हजारों श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आम श्रद्धालुओं को तेजी से आगे बढ़ाते रहे, जबकि दूसरी ओर VIP मार्ग से विशेष लोगों को तुरंत दर्शन कराए जाते रहे।

मंगलवार की रात आरती के बाद लौटने वाले सामान्य दर्शनार्थियों को कई बार काफी समय के लिए रोका गया और जो निकासी मार्ग रोपवे का है, वहां तैनात दो गार्ड वीआईपी के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को रोपवे स्टेशन में अंदर आने दिया, जिससे आम भक्त परेशन होते रहे। यह स्थिति सीधे तौर पर आम श्रद्धालुओं की आस्था के साथ अन्याय है। जब प्रशासन स्वयं VIP दर्शन पर प्रतिबंध का आदेश जारी करता है, तो इस प्रकार की घटनाएं नियमों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: स्वयं प्रकट हुई थी ‘नक्खी माता’ की मूर्ति, गांव में विराजमान होने के बाद कभी नहीं आया बड़ा संकट, जानें कैसे मिली ‘नक्खी माई’ के नाम से प्रसिद्धि

प्रशासन से जवाबदेही की मांग

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट की जाए। भविष्य में VIP संस्कृति पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए। मुख्य सवाल यह है कि क्या VIP प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया ? क्या आम श्रद्धालुओं को समान अधिकार मिल पाएंगे ? इस पूरे मामले को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशासन और व्यवस्था पर तीखा आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: यहां खुद प्रकट हुई मां जालपा की मूर्ति, उल्टा स्वास्तिक बनाकर मन्नत, ‘पाती’ की परंपरा भी है प्रसिद्ध

उन्होंने कहा कि मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति, मैहर ने 17 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि 19 मार्च से 27 मार्च तक नवरात्रि मेले की अवधि में किसी भी प्रकार के VIP/विशेष दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन मिल सकें। प्रभात द्विवेदी ने बताया कि पत्र में यह भी अपील की गई थी कि कोई भी विशिष्ट व्यक्ति VIP दर्शन की मांग न करे और मेला व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे, लेकिन इसके विपरीत जो स्थिति सामने आई है, वह आदेशों की अवहेलना को दर्शाती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m