राकेश कथूरिया, कैथल. 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलायत में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में लेबरफेड के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अपने संबोधन में चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का अवसर है। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप देश को वर्ष 1947 में आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना, देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना तथा शहीदों के सपना का भारत बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के साहस और बलिदान के कारण देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल, खेल और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसान, गरीब, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
- गंभीर बीमारी से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Trump on Crude Oil Price: ईरान युद्ध खत्म होते ही क्रैश होगा कच्चे तेल का भाव? ट्रंप का बड़ा दावा
- खेत में बने मोटर रूम में पुलिस का छापा: शराब के साथ पैकिंग सामग्री का जखीरा बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार
- मिर्जापुर जेल पहुंचे सपा सांसद सनातन पांडेय: अवनीश मिश्रा की गिरफ्तारी को बताया BJP विधायक का षड्यंत्र
- Today’s Top News: मुख्यमंत्री निवास में मनाया गया तीजा पोरा तिहार, छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी, पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र नदी में डूबे, होटल में चाय पी रहे BJP नेता पर जानलेवा हमला, 60 लाख के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें



