बठिंडा। पंजाब के बठिंडा से चामुंडा देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रक की बस से टकरा गई। टक्कर होने के बाद ट्रक पलट गई और 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर होने के कारण टांडा के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं बाकियों का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
जानकारी सामने आई है कि श्रद्धालु मंदिर में सेवा करने के लिए जा रहे थे। इसके लिए वह अपने साथ ट्रक में राशन और एक दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि हादसे के बाद सिलेंडर में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो यह हादसा और भी भयानक हो जाता।

टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रक
बताया जा रहा है कि बस धर्मशाला से होशियारपुर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक और उसके बीच टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रक ड्राइवर ने उसे तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की पर थोड़ी दूर जाने के बाद ही वह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने डर के कारण पहले ही छलांग लगा दी।
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी
