चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रुॉूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना इंदौर भोपाल मार्ग की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर भोपाल मार्ग के नेवरी फाटे के शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार में मौजूद तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही नेवरी फाटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू किया। घायल को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: डिंडोरी में बड़ा हादसा: कैप्सूल कंटेनर ने रौंदा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
मृतकों की पहचान शुभम, प्रदीप और मोहित के रूप में हुई है। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृतको में दो युवक आपस में भाई बताए जा रहे है। हालांकि चचेरे भाई है या सगे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
शहडोल में पिकअप वाहन में लगी आग
शहडोल जिले में एक पिकअप वाहन में आग लग गई। बताया जा रहा है किसान रामराज साहू अपने पिकअप वाहन में भूसा लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं से लालपुर रोड के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पिकअप पूरी तरह राख के ढेर में तब्दील हो गई। वहीं किसान रामराज साहू की शिकायत पपौंध पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

