महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में विमान हादसे में मौत के बाद अब जांच की सुई उस कंपनी की ओर घूम गई है जिसका यह विमान था. दिल्ली से लेकर मुंबई तक की जांच एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं. चश्मदीदों की आंखों में अब भी वह खौफनाक मंजर कैद है जब 8 सीटों वाला विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में जमीन पर आ गिरा. इस हाई-प्रोफाइल हादसे की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं. जांच के केंद्र में अब विमान का मेंटेनेंस और ऑपरेटिंग कंपनी आ चुकी है.
VSR वेंचर्स का होगा स्पेशल ऑडिट
हादसे की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) सख्त हो गया है. DGCA ने चार्टर कंपनी VSR Ventures Pvt Ltd के स्पेशल ऑडिट का आदेश दिया है. इसी कंपनी के पास वह Learjet 45 विमान था. जांच टीम यह पता लगाएगी कि क्या विमान के मेंटेनेंस में कोई बड़ी कोताही बरती गई थी.
15 फरवरी तक देनी होगी रिपोर्ट
DGCA ने इस ऑडिट के लिए समय सीमा तय कर दी है. ऑडिट टीम को 15 फरवरी 2026 तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी. जांच का मुख्य फोकस फ्लाइट ऑपरेशंस और सुरक्षा मानकों के पालन पर रहेगा. अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कंपनी पर गाज गिरना तय है.
AAIB की तकनीकी जांच शुरू
विमान हादसों की जांच करने वाली संस्था AAIB भी इस मामले में जुट गई है. दिल्ली से आई AAIB की टीम और मुंबई DGCA के अधिकारियों ने मौके से सबूत जुटाए हैं. वे ब्लैक बॉक्स और मलबे का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं. इस तकनीकी जांच से ही हादसे की असल वजह सामने आएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


