अमृतसर। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके बहुप्रतीक्षित शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है, जिसे महज 24 घंटों में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।
यह शो किसी भी कलाकार की मृत्यु के बाद होने वाला पहला होलोग्राम शो होगा। टीजर की शुरुआत एक होलोग्राम से होती है, जिसमें सिद्धू अपनी आंखें खोलते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में दर्शकों की भारी भीड़ और एक काला शेर दिखाई देता है। 3D प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी के जरिए सिद्धू का अवतार स्टेज पर बिल्कुल असली लगेगा, जिसमें उनकी आवाज और वही पुराना ‘स्वैग’ फैंस को महसूस होगा। इससे पहले माइकल जैक्सन और टुपैक जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल हो चुका है।
सिद्धू मूसेवाला ने अपने जीवनकाल में पाकिस्तान में परफॉर्म करने का वादा किया था। अब उनके पिता बलकौर सिंह इस अधूरे वादे को पूरा करने जा रहे हैं। यह शो कुल 8 देशों में रिलीज किया जाएगा, जिनमें भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा, अमेरिका, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा
मूसेवाला का यह शो उनके जन्मदिन, 11 जून को पूरी तरह से रिलीज होने की संभावना है। पिता बलकौर सिंह ने संकल्प लिया है कि वे अगले 30 वर्षों तक सिद्धू के लिखे हुए अनरिलीज्ड गानों को हर साल उनके जन्मदिन पर रिलीज करते रहेंगे।
सिनेमाघरों में दिखेगा शो, VIP टिकटों की चर्चा
यह वर्ल्ड टूर किसी फिल्म की तरह सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा, जिसके लिए टिकटें उपलब्ध होंगी। चर्चा है कि वीआईपी टिकटों की कीमत 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है, हालांकि टीम की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

