अमृतसर. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर का दौरा करने के बाद देर शाम अचानक जालंधर पहुंचकर सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने जालंधर सिटी और जालंधर ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
जालंधर में डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के साथ मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जमीनी स्तर पर पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि अपराधों से सीधे निपटने का काम वही करते हैं।
समस्याओं का समाधान स्टेशन स्तर पर ही हो: गौरव यादव
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से संवाद स्थापित करने और उन्हें प्रेरित करने की जरूरत पर बल दिया।

डीजीपी ने एसएचओ और अन्य निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों को समाज में संगठित और छोटे अपराधों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
इससे पहले, डीजीपी ने अमृतसर का दौरा किया, जहां एक दिन पहले सुबह इस्लामाबाद इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई थी। उन्होंने वहां भी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कर्मचारी ने खोला राज, चंपत राय को भेजा वीडियो; 73,480 पन्नों की चार्जशीट में 105 घटनाएं
- Delhi News Brief: दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, बैंक कर्मचारियों को शांतिपूर्ण धरने के लिए जगह दे पुलिस, दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार
- खुशियां मातम में बदलीं, बेटे के जन्म की खुशी में हुई फायरिंग; दिल्ली पुलिस जवान की मौत
- Morning News Brief: Gen Z के साथ PM मोदी ने की ‘भजन क्लबिंग’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
- हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1646 कमेटियां सक्रिय

