मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सेक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण के लिए भूमि क्रय की लागत 6.62 करोड़ और उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं के लिए 41.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेडिंग, चकव्यूह बैरियर और अस्थाई फायर वॉच टावर आदि के लिए 5.46 करोड़ और 08 अस्थायी रैन बसेरों आदि का कार्य के लिए 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा सकुनी के सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णाेद्धार का शेष कार्य पूर्ण किये जाने के लिए 124.73 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 74.83 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सेराघाट में माँ मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने के लिए 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 43.69 लाख और विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौडी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दीवार और धर्मशाला का निर्माण किये जाने के लिए 22.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है.

इसे भी पढ़ें : कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव आम्बेडकर पार्क और तालाब का सौन्दर्यीकरण के लिए 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल और पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किया गया है.

सीएम धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर में स्थित प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज के अंतर्गत कानून और सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किये जाने के लिए वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस और रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.