उत्तराखण्ड शासन की ओर से ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह पुरस्कार ऐसे महानुभावों या व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा, जिनके उत्कृष्ट कार्यों से उत्तराखण्ड राज्य का नाम राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो, राज्य का सम्मान बढ़ा हो या जिन्होंने राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और जिनके कार्यों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई हो.

शासन के निर्देशानुसार पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन जिलाधिकारी से सत्यापित कराकर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून-248001 को उपलब्ध करा सकते हैं. आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है.

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में जनता की सरकार! धामी सरकार ने मात्र 12 घंटे में बहाल कराया आवागमन, नंदा की चौकी में पुल का हिस्सा हुआ था क्षतिग्रस्त

बता दें कि ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार’ की स्थापना 2021 में उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर की गई थी. इसकी चयन प्रक्रिया की एक समिति होती है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली ये समिति आवेदनों का परीक्षण करती है. जिसके बाद मुख्यमंत्री की स्वीकृति से नामों की घोषणा होती है. ये सम्मान शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, खेल, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाता है.