शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे के बाद अब तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने धामी के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वे शिरोमणि कमेटी को अच्छे से चला रहे थे और उसमें उनका गहरा जुड़ाव था।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हरजिंदर सिंह धामी के चेहरे पर दबाव साफ नजर आ रहा था, लेकिन उन्हें इस्तीफा देने के बजाय इस दबाव का सामना करना चाहिए था।
7 सदस्यीय कमेटी से पीछे नहीं हटना चाहिए
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि 7 सदस्यीय कमेटी की जिम्मेदारी उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सौंपी गई थी। इसलिए हरजिंदर सिंह धामी को शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता से जुड़ी इस कमेटी से पीछे नहीं हटना चाहिए था। उन्हें अपनी सौंपी गई सेवा को पूरी जिम्मेदारी से निभाना चाहिए।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

