रेणु अग्रवाल, धार। Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 10 से 12 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार पिकअप में करीब 35 से 40 मजदूर सवार होकर जा रहे थे। तभी तिरला के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि दर्जन भर लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

डॉक्टर ने बताया कि तिरला के पास पिकअप पलट गई है। हमारे पास करीब 35 से 40 लोग आए हैं जिनमें से 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर ICU और और वॉर्ड में शिफ्ट करा दिया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m