रेणु अग्ररवाल, धार। मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने लूट, अपहरण और हत्या का खुलासा किया है। आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया था। कर्मचारी साहिल के द्वारा टेस्ट ड्राइव का वाहन वापस ले जाने की बात पर आरोपियों ने षड्यंत्र से काम तमाम कर दिया था। पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।
दरअसल, बीते दो दिन पहले 11 अप्रैल को डही के ए.एन. ऑटो डीलर से बोलेरो गाड़ी (MP04TB3572) को टेस्ट ड्राइव पर ले गए। आरोपी, कर्मचारी साहिल का अपहरण कर गाड़ी लूट के बहाने से ले गए थे। जब कर्मचारी ने गाड़ी को वापस ले जाने की बात कही तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। जिसका शव सुसारी की झाड़ियों में मिला था।
ये भी पढ़ें: अपहृत युवक का शव मिलने से फैली सनसनीः आरोपी और अपहृत कर्मचारी का नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
इसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की थी। 24 घंटे में ही तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील मेड़ा (23) निवासी आलीराजपुर समेत दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है। धार जिला पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने इस मामले को बहुत तेजी से सुलझाकर सराहनीय कार्य किया है। साथ ही पूरी पुलिस टीम की सराहना की है।
ये भी पढ़ें: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी: युवक की सरेआम पिटाई, प्रेमिका के जरिए बुलाकर लाठियों से हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

