रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के डही में बोलेरो वाहन से अपहृत युवक का शव का सुसारी गांव में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
खाकी की वर्दी पर दागः टीआई पर विधवा महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज का आरोप,
टेस्ट ड्राइव के बहाने वाहन लेकर फरार हुआ था
दरअसल डही में बीते शनिवार को आटो डीलर से अज्ञात व्यक्ति बोलेरो वाहन टेस्ट ड्राइव को लेकर कर्मचारी को बैठाकर फरार हो गया था। अज्ञात बदमाश ने टेस्ट ड्राइव वाले वाहन में एक युवक का अपहरण कर लिया था। बताया जाता है कि बोलेरो वाहन सुसारी में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पलटा मिला। बदमाश और अपहृत कर्मचारियों का कोई पता नहीं चला है।
LPG वैगन में लीकेज से मचा हड़कंप: पनवेल से जबलपुर जा रही 32 वैगन की गुड्स ट्रेन में हुआ रिसाव,
पुलिस ने बताया युवक की हुई हत्या
मामले में शनिवार से ही एसपी मयंक अवस्थी सहित पुलिस टीम पूरे जांच में जुटी थी। रविवार को शाम को अपहरण हुए युवक का शव एक खेत के पास झाड़ियां में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने बताया कि उक्त युवक की हत्या की गई है। मामले का जल्द खुलासा का दावा पुलिस ने किया है। रात में ग्रामीणों और परिजनों ने डही थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।

