रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में शुक्रवार (जुम्मे) की नमाज को लेकर प्रशासन और मुस्लिम पक्ष के बीच खींचतान जारी है। गुरुवार (23 जुलाई) रात 9:30 बजे धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की उपस्थिति में मुस्लिम समाज के याचिकाकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों के साथ लगभग दो घंटे तक मैराथन बैठक चली। हालाँकि, लंबे संवाद के बावजूद नमाज के स्थान को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी और बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई।

24 जुलाई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

2 किलोमीटर दूर नमाज स्थल देने पर मुस्लिम समाज की आपत्ति

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में धार जिला प्रशासन ने मुस्लिम समाज के नुमाइंदों को नमाज के लिए ’40 पीर’ के पास एक वैकल्पिक स्थान का प्रस्ताव दिया था, जो वर्तमान मस्जिद/स्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए आपत्ति जताई। मुस्लिम पक्ष का तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि भोजशाला के पास ही ‘करीब से करीब’ किसी खुले और उपयुक्त स्थान पर नमाज की व्यवस्था की जाए। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित स्थल काफी दूरी पर होने के कारण इसे अस्वीकार्य बताया गया।

अपने-अपने घरों में ही जुम्मे की नमाज अदा करेंगे

24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तब तक घरों व अन्य मस्जिदों में नमाज होगी। मामले को लेकर याचिकाकर्ता अब्दुल समद एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन (एप्लीकेशन) दाखिल किया है। “मुस्लिम समाज अपनी ही मूल मस्जिद में नमाज अदा करना चाहता है और सर्वोच्च अदालत के आदेशों का पूर्ण पालन चाहता है। मामले पर 24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, तब तक समाज के लोग अपने-अपने घरों और अन्य स्थानीय मस्जिदों में ही जुम्मे की नमाज अदा करेंगे।”
बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी विजय डाबर समेत जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m