रेणू अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर थाना अंतर्गत सिंघाना चौकी पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सिकलीगर सहित दो अन्य खरीददार आरोपियों को दबोच लिया है।

पकड़े गए आरोपी उज्जैन और धामनोद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सिंघाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देशी पिस्तौल, 3 बारह बोर के कट्टे और 9 एमएम के 4 जिंदा कारतूस सहित कुल हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री कहां संचालित हो रही थी और इन हथियारों को आगे कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m