रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेंटनेंस के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक आउटसोर्स कर्मचारी था। वहीं जयस ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई, मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। यह पूरा मामला ग्राम सुसारी का है।

शनिवार को 33 केवी सब स्टेशन सुसारी पर मेंटेनेंस कार्य के लिए कुक्षी शहर में सुबह 7 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने की सूचना सोशल मीडिया पर जारी की थी। सुबह जब बिजली कर्मचारी राहुल बामनिया ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक राहुल सुसारी का रहने वाला था, जो लंबे समय से विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था।

ये भी पढ़ें: वाहन चेकिंग के दौरान ASI को उड़ाया! सिवनी में टू-व्हीलर ने पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर, सिर पर लगी चोट

जयस संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविराज बघेल और अंतिम मुझालदा समेत अन्य सदस्य कुक्षी थाने पहुंचे। उन्होंने मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति चालू रहने को गंभीर लापरवाही बताते हुए विद्युत वितरण कंपनी के डीई को बुलाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का वीडियो वायरल: शहडोल में प्रशासन के दावों पर उठे सवाल, राज्यसभा सांसद ने कहा- अमेरिका की दादागिरी का नतीजा

जयस संगठन के पदाधिकारियों और परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और आउटसोर्स कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने, मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m