निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक एएसआई को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ASI के सिर पर चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक चालक को हिरासत में लिया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरी टेक में यातायात पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक टू-व्हीलर चालक ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई शत्रुघ्न चौरिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एएसआई शत्रुघ्न चौरिया के सिर पर चोट आई और वे मौके पर ही घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: हाईटेक मोड में ‘मिनी मुंबई’ की पुलिस: हर थाने में साइबर एक्सपर्ट तैयार करने की तैयारी, मौके पर होगा Cyber Fraud की शिकायत का समाधान
घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। एएसआई शत्रुघ्न चौरिया यातायात थाना सिवनी में पदस्थ हैं। घटना के बाद टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ लिया और गाड़ी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

