रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार में पिकअप पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने परिजनों को 2 लाख रुपए और मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार देने का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई है। PMO कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मध्य प्रदेश के धार में हुई एक दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
सीएम डॉ. मोहन ने की 4 लाख देने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’
कैसे हुआ हादसा?
एस पी मयंक अवस्थी ने बताया कि कुछ लोग मजदूरी कर पिकअप वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 45 लोग सवार थे। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई है।
प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि अस्पताल में प्रशासन-पुलिस और स्वास्थ्य की पूरी टीम मौजूद है। सभी को बेहतर उपचार मिले, इसलिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही 108 एंबुलेंस को मोबिलाइज किया गया है। इंदौर जिला प्रशासन और CMHO से भी कॉर्डिनेशन हुआ है। सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचना दे दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज को वहां रेफर किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

