रेणु अग्रवाल, धार। जिले के रतवा गांव में 30 वर्षीय युवक नवीन चौधरी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। मामले पर सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी ने बयान दिया है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में किडनी-लिवर में डैमेज और पेट में अल्सर फटने से मौत का कारण सामने आया है। जहरीली शराब से मौत का कोई सबूत नहीं मिला है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार और आबकारी विभाग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘भाजपा सरकार और आबकारी विभाग के संरक्षण में जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। सागर में 30 से अधिक मौतों के बाद अब धार में भी जहरीली शराब से मौत की खबर आ रही है। सरकार ने सिर्फ खानापूर्ति की है।’

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना, सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे और धार जिला आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर धार को दूसरा सागर नहीं बनने देंगे। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


