शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला रिएक्शन सामने आया है। संसद भवन के कॉरिडोर में कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह ‘स्ट्रीट फाइटर’ हैं और AC रूम में बैठकर राजनीति करने वाले एक्टिविस्ट नहीं हैं।

जयराम रमेश से मुलाकात के दौरान बोले धर्मेंद्र प्रधान

संसद भवन में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पुराने दिनों को लेकर भी बातचीत हुई। धर्मेंद्र प्रधान ने याद किया कि जयराम रमेश ने कभी अटल बिहारी वाजपेयी की गवर्नेंस की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह जयराम रमेश को ढूंढते हुए AICC कार्यालय तक पहुंचे थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे बताया कि बाद में जयराम रमेश कॉमर्स मिनिस्टर बने और वह सांसद। उस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की मिर्ची से जुड़े मुद्दे को लेकर जयराम रमेश से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान जयराम रमेश ने कहा, “It happens.” इसके जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “Nothing happens. I am a street fighter, not an AC room activist.”

2024 के एंटी पेपर लीक कानून में होगा बदलाव

इस बीच, सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह बिल पेश किया।

प्रस्तावित संशोधन में पेपर लीक से जुड़े मामलों में अलग-अलग श्रेणियों के दोषियों के लिए प्रावधान किए गए हैं। संगठित गिरोह और सर्विस प्रोवाइडर फर्मों पर भी सख्ती बढ़ाने का प्रस्ताव है।

सर्विस प्रोवाइडर पर बढ़ेगी सजा और जुर्माना

2024 के कानून के तहत दोषी सर्विस प्रोवाइडर फर्म के सदस्य, डायरेक्टर, सीनियर मैनेजर या प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदार व्यक्ति को अधिकतम 5 साल की सजा और 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना हो सकता था। नए प्रस्ताव में सजा को बढ़ाकर 10 साल और जुर्माने को 5 करोड़ रुपये करने का प्रावधान है।

बिना आरोप इस्तीफा देने पर NDA सांसदों ने किया स्वागत

धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। इस दौरान NDA सांसदों ने उनका स्वागत किया। एक सांसद ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी मंत्री ने बिना किसी आरोप के इस्तीफा दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m