धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी सबसे विकसित जिला होगा और रेवाड़ी को विकसित बनाने के लिए इंजन की तरह धारूहेड़ा खींचेगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को नगर पालिका धारूहेड़ा में नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा और वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने नवनिर्वाचित चेयरमैन और वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वें सभी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।इस कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में धारूहेड़ा के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा और इस नगर के वार्ड पार्षदों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का स्वागत एवं अभिवादन हुआ।
क्या बोले केंद्रीय मंत्री
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज जीते हुए पार्षदों में महिलाओं की संख्या अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि लोकसभा, विधानसभा के साथ साथ जिला परिषद और अन्य इकाईयों में महिलाओं की भागीदारी अधिक हो। आने वाले दिनों में लोकसभा में महिलाओं का, इनमें 33 फीसदी आरक्षण को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धारूहेड़ा में जिला की सबसे ज्यादा इंडस्ट्री हैं। धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी को विकास के मामले में आगे लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में मसानी बैराज के दूषित पानी को निकालने के लिए योजना बना ली गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इसको लेकर प्रयासरत है। 228 करोड़ रुपए खर्च कर पाइप लाइन के माध्यम से इसके पानी को नजफगढ़ ड्रेन में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित चेयरमैन और वार्डों के पार्षद धारूहेड़ा के विकास में अपना पूरा सहयोग दें और पूरी पारदर्शिता से कार्य करें।

धारूहेड़ा के कार्यक्रम में पहुंचे दो विधायक
कस्बा धारूहेड़ा में शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में दो विधायक पहुंचे। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा और नगर पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे एकसाथ मिलकर धारूहेड़ा के विकास के लिए कार्य करें। धारूहेड़ा को स्वच्छता और सौंदर्यकरण में भी आगे ले जाने का कार्य करें। कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि आप सभी लोग मिलकर धारूहेड़ा को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर जनहित के मुद्दों का निवारण करें।

भाजपा की जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि नए चेयरमैन और सभी वार्ड सदस्य धारूहेड़ा के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्य करवाएं और जनहित में कार्य करें। कार्यक्रम में जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, उप जिला प्रमुख प्रतिनिधि अनिल यादव, सुनील मूसेपुर, अजीत, रामपाल यादव, राव इन्द्रपाल, प्रवीन शर्मा, खुशीराम जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- यमुनानगर में फूटा किसानों का गुस्सा: होम लोन चुकाने से पहले बेटे की मौत, बुजुर्ग को नोटिस मिलने पर PNB पर जड़ा ताला
- निजी स्कूलों की मनमानी : अभिभावकों ने तय दुकानों से ही ड्रेस-किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप
- पहलगाम हमले को सही ठहराने वाला मोहम्मद सानूफ गिरफ्तारी, सऊदी से लौटते ही पुलिस ने पकड़ा ; UAPA के तहत केस दर्ज
- पुलिसकर्मी को दांत से काटा, फिर भागा, अब कुख्यात बदमाश का ऐसा हाल!
- Bihar Top News 06 july 2026: मोबाइल शोरूम में 40 लाख की चोरी ,पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

