एक समय अपनी अनोखी गायकी और वायरल गानों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वालीं ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है. इंटरनेट सेंसेशन रह चुकीं ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलो का शूटर’ जैसे गानों से रातों-रात लोकप्रिय हुईं ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) साल 2017 में सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक थीं. उनके गानों की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी एंट्री मिली थी. अब सालों बाद ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं, लेकिन इस बार उनकी ब्राइडल तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
शादी की फोटो की शेयर
बता दें कि ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरों का एक वीडियो कोलाज शेयर किया. वीडियो में वह लाल रंग के खूबसूरत ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं. हाथों में चूड़ा, माथे पर मांगटीका, गले में हार और नाक में नथ पहने पूजा का दुल्हन वाला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. शेयर की गई तस्वीरों में पूजा कभी अपने पति का हाथ थामे स्टेज की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं, तो कभी अपने जीवनसाथी को प्यार भरी नजरों से निहारती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह अपने ब्राइडल लुक को फ्लॉन्ट करती भी दिखाई देती हैं. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने किसी भी फोटो में अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा- “मेरी शादी की कुछ तस्वीरें… मैं बाद में और भी शेयर करूंगी.”
बड़ी संख्या में हैं फॉलोवर्स
ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) की इन तस्वीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आज भी इंटरनेट की पसंदीदा शख्सियतों में शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7.88 लाख फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट पर फैंस की नजर बनी रहती है. अब सभी को इंतजार है कि पूजा अपनी शादी की और तस्वीरें कब शेयर करेंगी और क्या वह अपने फैंस की मांग पूरी करते हुए शादी पर कोई नया गाना भी लेकर आएंगी.

