पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नॉर्वे दौरे के खिलाफ 19 मई को अपने एक्स हैंडल पर उनकी आलोचना की थी. अपने पोस्ट में ध्रुव ने लिखा था कि मोदी जहां भी जाएं, उन्हें अपमानित होना ही चाहिए. जिसके बाद अब उनके इस ट्वीट पर एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) ने अब ध्रुव की क्लास लगाते हुए उनपर पर भड़ास निकाली है.

बता दें कि ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “पीएम मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री बनने के बाद से 12 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है. एक नेता होने के नाते पारदर्शिता और जवाबदेही की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में वे नाकाम रहे हैं. मैं यूरोपीय देशों के पत्रकारों को बढ़ावा देना चाहूंगा कि वे जहां भी पीएम मोदी को देखें, उनसे सवाल पूछें, ठीक वैसे ही जैसे हेले लिंग ने किया था. उन्हें इतना शर्मिंदा करें कि वे लोगों के सामने जवाब देने पर मजबूर हो जाएं. आप भारत की तरक्की के लिए सेवा कर रहे होंगे.”

एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) ने ध्रुव के इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “नॉट कूल. आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं. यही लोकतंत्र है. लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है. यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है.”

क्या है पूरा मामला

बता दें कि ये पूरा विवाद पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद शुरू हुआ है. ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेगे लोकेन ने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछने की कोशिश की थी. हालांकि पीएम मोदी बिना जवाब दिए वहां से आगे बढ़ गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इसे लेकर समर्थन और आलोचना दोनों देखने को मिली.