बॉलीवुड के दमदार एक्शन और स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी की चर्चा जब भी होती है, तो धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का नाम सबसे ऊपर आता है. एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने की तैयारी कर ली है. लंबे समय से फैंस इस सवाल का इंतजार कर रहे थे कि आखिर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) कब और कहां स्ट्रीम होगी. अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की OTT रिलीज डेट लगभग कन्फर्म मानी जा रही है. खबर है कि भारत में यह फिल्म 05 जून 2026 शाम 7 बजे से JioHotstar पर स्ट्रीम की जा रही है, जबकि इंटरनेशनल दर्शकों के लिए इसे Netflix पर रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि OTT पर फिल्म का अनकट वर्जन भी देखने को मिलेगा, जिसमें थिएटर में नहीं दिखाए गए कुछ एक्स्ट्रा सीन्स शामिल हो सकते हैं.
फ़िल्म की अब तक की कमाई
फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. रणवीर सिंह के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारों ने भी दमदार अभिनय किया है. फिल्म की कहानी देशभक्ति, जासूसी मिशन और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर है, जिसने दर्शकों को सीट से बांधे रखा.
कहाँ देख सकते हैं फिल्म
OTT रिलीज को लेकर पहले काफी कन्फ्यूजन था. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म केवल नेटफ्लिक्स पर आएगी, लेकिन बाद में सामने आया कि भारत में इसके डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं. वहीं विदेशी दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग की तैयारी की गई है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
बन सकते है और रिकॉर्ड
बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म में उनका इंटेंस लुक, दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आए. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि OTT पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड बना सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली “धुरंधर 2” OTT की दुनिया में कितना बड़ा कमाल दिखाती है. अगर आप भी एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

