साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी. फिल्म को सिर्फ इसकी दमदार कहानी और एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि इसके गानों के लिए भी खूब पसंद किया गया. खास तौर पर फिल्म का आइटम सॉन्ग “शरारत” लोगों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ. रिलीज के बाद यह गाना सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर प्लेटफॉर्म पर छाया रहा. वहीं, अब इसी सुपरहिट गाने का भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

“शरारत” धुरंधर फ्रेंचाइजी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन चुका है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 599 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी इसे अपने अंदाज में पेश करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में भोजपुरी आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने ‘शरारत’ का भोजपुरी वर्जन तैयार किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आपने अभी तक इस गाने का भोजपुरी वर्जन नहीं सुना है तो जरूर सुनिए आप इसके भी दीवाने हो जाएँगे.
भोजपुरी अंदाज में किया रिक्रिएट
मृत्युंजय कुमार ने इस गाने को सिर्फ कुछ लाइनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरे गाने को भोजपुरी अंदाज में रीक्रिएट किया है. खास बात यह है कि गाने की मूल धुन वही रखी गई है, लेकिन बोल और प्रस्तुति में भोजपुरी फ्लेवर जोड़ दिया गया है. यही वजह है कि यह वर्जन लोगों को नया और मजेदार लग रहा है.
सोशल मीडिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस भोजपुरी वर्जन ने महज दो दिनों में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल कर लिया. वीडियो को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 56 हजार से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं. इतना ही नहीं, वीडियो पर लगभग एक हज़ार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस भोजपुरी वर्जन की तारीफ कर रहे हैं.
वैसे बॉलीवुड गानों का भोजपुरी वर्जन बनाना कोई नई बात नहीं है. लंबे समय से भोजपुरी कलाकार हिंदी फिल्मों के सुपरहिट गानों को अपने अंदाज में पेश करते रहे हैं. लेकिन ‘शरारत’ के इस नए भोजपुरी वर्जन को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसने इसे इंटरनेट पर वायरल बना दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह गाना और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

