इदरीश मोहम्मद, पन्ना। हीरों की नगरी पन्ना में आज से तीन दिवसीय उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आज 21 ट्रे के माध्यम से 50 नग हीरों की नीलामी की गई। पहले ही दिन नीलामी में करोड़ों के हीरे नीलाम हुए।
आज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 19 कैरेट 22 सेंट का जेम्स क्वालिटी का हीरा 4 लाख 88 हजार रुपए प्रति कैरेट के हिसाब से 93 लाख 79 हजार का बिका। जिसे सूरत से आए व्यपारी जिग्नेश साह ने खरीदा। हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि 8 ट्रे के 29 नग हीरे आज नीलाम हुए।
MP में जल्द फर्राटा भरेंगी सरकारी बसें, परिवहन मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
उन्होंने बताया कि, इसका कुल वजन 52 कैरेट 99 सेंट है। जो 1 करोड़ 18 लाख 2780 रुपए में नीलाम हुए। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 19 कैरेट 22 सेंट का हीरा भी नीलाम हुआ है। उन्होंने बताया कि, कल नीलामी 32 कैरेट एवं 16 कैरेट के बडे हीरे नीलामी के लिए रखे जाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

