दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहान नगर निगम के महापौर पति एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल के बिगड़े बोल का मामला सामने आया है। उनके बेतूके बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महापौर पति जनता पर बौखला उठे

दरअसल लक्ष्मी नगर और कैलाश मानसरोवर कॉलोनी को जोड़ने वाले रोड निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासी महापौर पति अतुल पटेल को रोककर बात कर रहे थे इसी दौरान महापौर पति जनता पर बौखला उठे और कहने लगे कि जब मैं आपके यहां वोट मांगने आया तो कोई वादा किया था क्या कf रोड बनवा दूंगा, यहां फिर कोई कार्य करवा दूंगा। तुम्हारे बाप मर गए, शहर के कई लोग मर गए, वही रोड निर्माण कार्य बंद करवाने की धमकी तक दे बैठे।

जनप्रतिनिधि से नहीं तो किससे मांग करेंगे

महापौर पति ने कहा आपकी कॉलोनी अवैध है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि टीएनसीपी अप्रूड कॉलोनी है इसके बाद कहने लगे जिस कॉलोनाइजर ने कॉलोनी निर्माण किया है उस ठेकेदार से रोड बनवाना था। वार्डवासी शेखर वाणी ने कहा कि महापौर पति द्वारा धमकाया जा रहा है, जब रोड निर्माण की मांग की गई। जनता जनप्रतिनिधि से मांग नहीं करेंगे तो किससे करेंगे। शहर के प्रथम नागरिक होने के बाद भी यदि जनता की सुनवाई उनके पास नही होगी तो जनता समस्या लेकर कहां जाएगी?

1 अप्रैल 2026 नए वित्तीय वर्ष से होंगे कई बदलावः बिजली, प्रॉपर्टी होगी महंगी, लोगों की जेब में पड़ेगा असर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m