पंजाब में कुल 13,225 पंचायतें हैं, जिनमें से 9398 पंचायतों में वोटिंग हुई है। 3798 सरपंच और 48861 पंच पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। शिकायतों के बाद 28 ग्राम पंचायतों में चुनाव पर रोक लगा दी गई है। आज होने वाले मतदान के बाद सरपंच पद के 25,588 और पंच के पद के 80,598 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
अलग स्थानों में चुनाव का अलग-अलग माहौल दिखाई दिया कहीं छुटपुट घटना हुई तो कहीं शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। वही कई जगह हिसा की खबर भी सामने आई है। जगरांव जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर ने सोमवार की शाम को आदेश जारी करके तहसील जगरांव के गांव पोना एवं डल्ला में सरपंच के चुनाव को रद्द कर दिया है। कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में पंचायत चुनाव का एक पक्ष के समर्थकों ने बायकाट कर दिया और प्रशासन पर वोटर सूची में धांधली के आरोप लगाए है।

पंजाब के अमृतसर में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां ईंट-पत्थर से हमला होने लगा। घटना अमृतसर के राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव बलगन सिधू की है। इसी तरह मानसा खुर्द का पंचायती चुनाव बैलेट पेपर गलत छपने के कारण रद्द हो गया है। इसको लेकर प्रत्याशी सिमर कौर और उनके समर्थकों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि यह चुनाव जानबूझकर रद्द किया गया है, क्योंकि वह जीत रहे थे।
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
- थार का स्वैग, शराब का पैग और 4-4 फर्जी नंबर प्लेट! इंदौर की सड़कों पर ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में घूम रहा था 21 साल का नवाब, पुलिस ने फुस्स की हेकड़ी
- दीपावली पर MP की जेलों में क्यों बढ़ाई गई चौकसी? 2016 की वो खौफनाक घटना, जिसके बाद हर साल रहता है अलर्ट
