करनाल जिला पुलिस के थाना साइबर क्राइम की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मान के नेतृत्व में की गई।
आरोपी के कब्जे से नकदी और मोबाइल बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत कुमार पुत्र आशुतोष कुमार निवासी सोनिया विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पहले दो आरोपी भी हो चुके हैं गिरफ्तार
जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के दो अन्य साथी आरिफ पुत्र नफीस और आसिफ अली पुत्र अली हसन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम करनाल में मुकदमा नंबर 172 दिनांक 01 नवंबर 2025 को धारा 318(4) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस रिमांड के दौरान हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था, जहां आरोपी आरिफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आसिफ अली का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की वारदात में प्रशांत कुमार भी शामिल था।
गुप्त सूचना पर दिल्ली से दबोचा गया आरोपी
इसके बाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत कुमार को सोनिया विहार, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- सुबह 4:30 बजे युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं उठा ले गई दिल्ली पुलिस, भड़की कांग्रेस
- MP Weather Update: मानसून जा चुका है, फिर भी प्रदेश में एक्टिव हुए नए सिस्टम; अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
- ‘वो घर आए थे…’, पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव को लेकर कही ये बात
- Delhi News Brief: हर एक राम को मारना होगा वाले वीडियो पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी
- ट्रेन और फ्लाइट के खाने में गंदगी! यूपी में 43 कैटरिंग इकाइयों की जांच, लखनऊ में किचन बंद

