नवीन शर्मा,हांसी। हरियाणा के हांसी में शातिर ठगों द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। हांसी में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ठगी करने वाले युवकों को दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये युवक पिछले कई दिनों से हांसी बाजार में दुकानदारों को नकली ऑनलाइन ट्रांजैक्शन दिखाकर सामान लेकर फरार हो रहे थे। बार-बार हो रही घटनाओं के बाद दुकानदारों को शक हुआ और उन्होंने सतर्कता बरतते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इन तस्वीरों में दिख रहे ये पुलिस गाड़ी में दो शातिर ठग बहुत ही चालाक ठग है। ये दुकान पर भीड़ होने का फायदा उठाकर दुकानदारों को बेहकूप बनाकर उनसे बिना रुपए देकर सामान ले जाते। लेकिन ये शातिरदारी कब तक चलती। एक दिन तो ठग पकड़े ही जाते है। आज भी ये दोनों युवक काफी शातिर तरीके से फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर बाजार में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दुकान पर भीड़ न होने पर जब दुकानदारों की सतर्कता के चलते इन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल भी मौके पर पहुंचे और ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ये लोग लगातार बाजार में इस तरह की ठगी कर रहे हैं। आज भी इन्होंने फर्जी ऐप पर पेमेंट दिखाकर सामान ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों की सतर्कता से पकड़े गए और पुलिस के हवाले कर दिए गए।

खरीदारी के बाद फर्जी भुगतान किया


वही मार्केट प्रधान दिनेश गोयल ने बताया कि दोनों युवक बाजार में एक दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे। जहां खरीददारी के बाद फर्जी भुगतान किया। इस पर दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया व अन्य दुकानदारों को एकत्रित किया। सभी दुकानदार उन्हें पकड़ा व पुलिस को शिकायत दी। मेरी दुकान पर भी ये सामान लेकर फरार हो गए थे।

दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

अरुण दुकानदार का कहना है कि दो युवक आज सामान लेने आए। सामान लेकर एक फर्जी एप के जरिए पेमेंट की। पैसे मेरे खाते में नहीं आए तो मैने जैसे ही देखा तो वे दुकान के बाहर बाइक लेकर दोनों भागने लगे। सब दुकानदारों ने मिलकर इनको पकड़ा ओर पुलिस के हवाले कर दिया। करीब छह दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी कर चुके थे। हम उचित कार्यवाही की मांग करते हैं।

सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान


सदर बाजार के प्रधान देवेंद्र महता ने बताया कि काफी दिनों से दो युवक दुकानदारों से धोखाधड़ी कर रहे थे। वह फर्जी एप से पेमेंट करते, जिससे उसमें पेमेंट का भुगतान दिखाता था। लेकिन दुकानदारों के पास पेमेंट नहीं आती थी। छह दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी की गई थी। जिस पर दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे से उनकी पहचान कर व मार्केट एसोसिएशन के ग्रुप में वीडियो डाल कर सभी को सतर्क कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही SHO सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।