अनिल शर्मा, बराड़ा। मुलाना के गांव झाड़ू माजरा में अटल इ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया. अटल पुस्तकालय झाड़ू माजरा का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सैनी व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया गया. ग्रामीणों ने गांव में ई-लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और उन्हें आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा.

मुलाना क्षेत्र के गांव झाड़ू माजरा में अटल ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता मे पुस्तकालय का लोकार्पण किया.
उद्घाटन समारोह के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. अटल ई-लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. कार्यक्रम में क्षेत्र के पंचायत सदस्यों, अधिकारियों तथा ग्रामीणों ने भाग लिया.
ग्रामीणों ने गांव में ई-लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और उन्हें आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. अटल ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट सुविधा, विभिन्न विषयों की पुस्तकें तथा डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे गांव के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा.

