शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में आज कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। लेकिन इस दौरान पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आई। सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता मीटिंग से नदारद रहे।

बताया जा रहा है कि पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अजय सिंह शामिल नहीं हुए। बैठक में वीर भारत न्यास का मुद्दा भी उठा। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच वीर भारत न्यास को लेकर मचे घमासान का मुद्दा भी बैठक में उठा। 

आरिफ मसूद और प्रवीण पाठक ने जमीन मामले को लेकर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच में जो हुआ, उससे जनता के बीच में गलत परसेप्शन बना। पहले यह साफ किया जाए कि दिग्विजय सिंह सच बोल रहे हैं या जीतू पटवारी?  जमीन मामले पर लंबी चर्चा के बाद बैठक में फैसला हुआ। 

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जमीन मामले पर AICC की लाइन के आधार पर आंदोलन होंगे। राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। बैठक में इसे लेकर रणनीति बनी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m