हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था, जमीन सौदों और चुनाव प्रक्रिया (EVM-VVPAT) को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर इसकी जिम्मेदारी ‘रामालय ट्रस्ट’ को सौंपने की मांग की है।
राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितता के आरोप
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के चंदे, निर्माण कार्यों के खर्च और चढ़ावे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में जमीन के सौदों और बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
रामालय ट्रस्ट को सौंपने की मांग: उन्होंने मांग की कि वर्तमान राम जन्मभूमि ट्रस्ट को भंग किया जाए और मंदिर संचालन की जिम्मेदारी शंकराचार्यों, निर्मोही अखाड़े और अन्य धार्मिक प्रतिनिधियों वाले ‘रामालय ट्रस्ट’ को सौंपी जाए। साथ ही, राजनीति से जुड़े लोगों को ट्रस्ट में पद न देने की बात कही।
EVM और VVPAT पर सवाल: चुनावी व्यवस्था पर हमला बोलते हुए उन्होंने EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि VVPAT की पर्ची मतदाता को दी जानी चाहिए ताकि वह उसे बैलेट बॉक्स में डाल सके, और मशीनों के सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक किया जाए।
मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों से पुराने दस्तावेज मांगकर नाम काटने की प्रक्रिया की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

