कुंदन कुमार/पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू प्रसाद यादव के द्वारा भीमराव अंबेडकर का अपमान किए जाने को लेकर पूरे बिहार में आंदोलन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जब तक लालू यादव का परिवार माफी नहीं मांगेगा, तब तक पूरे बिहार में आंदोलन चलेगा.
‘हम इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे’
जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने आयोग में गठन को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. आयोग में मंत्री अधिकारियों के सभी संबंधियों को रख दिया गया इस पर उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर के अपमान वाली खबर को वह लोग टालना चाहते हैं. इसीलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं, जब तक माफी नहीं मांगेंगे, तब तक हम इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे.

