लंदन : पंजाब के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैली हुई है। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब दिलजीत ने लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने का अनुभव अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। उनका यह वीडियो बेहद मजेदार है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कॉफी की कीमत देखकर चौंके दिलजीत
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने की तैयारी कर रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लंदन की सबसे महंगी कॉफी’। वीडियो में दिलजीत एक कैफे में बैठे नजर आ रहे हैं। काले और सफेद रंग की जैकेट और स्टाइलिश चौड़ी टोपी में वह बेहद आकर्षक लग रहे हैं।

वीडियो में दिलजीत अपनी कार से उतरकर कैफे में कॉफी पीने जाते हैं और कहते हैं, “आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं।” इसके बाद वह मेन्यू देखते हैं और कॉफी की ओर इशारा करते हैं। दिलजीत जापान टायपिका कॉफी पीना चाहते हैं। जब वह इसकी कीमत देखते हैं तो हैरान होकर कहते हैं, “अरे, ये तो बहुत महंगी है! ये भारत में 31,000 रुपये से भी ज्यादा है।”
https://www.instagram.com/reel/DKKDhkYR8kd/?igsh=eWl1cHZ2b202am9q
दिलजीत का यह मजेदार अंदाज और उनकी प्रतिक्रिया प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अनुभव पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

