Diljit dosanjh : रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके भक्ति गीत भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। खास तौर पर हनुमान चालीसा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस भजन को मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। अब दिलजीत ने हनुमान चालीसा गाने का अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह मौका किसी बड़े सम्मान से कम नहीं था। साथ ही सिंगर ने यह भी कहा कि अगर उनसे गाते समय किसी शब्द के उच्चारण में गलती हुई हो, तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।
खुद को इस मौके के लायक नहीं मानते दिलजीत
सिर्फ पंजाबियत के साथ बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने बताया कि हनुमान चालीसा गाने का मौका मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को इस तरह के मौके के योग्य नहीं समझते थे, लेकिन जब उन्हें यह जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाने की कोशिश की। दिलजीत के मुताबिक, उन्होंने पूरे दिल से इस भजन को गाया और अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी।
उच्चारण में गलती हुई हो तो मांगी माफी
दिलजीत ने बातचीत के दौरान एक खास बात भी कही। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा गाते समय अगर किसी शब्द के बोलने या उच्चारण में उनसे कोई गलती हुई हो, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। सिंगर ने साफ किया कि उनका इरादा पूरी तरह से श्रद्धा के साथ इस भजन को गाने का था। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी ईमानदारी और मेहनत की है। उनका यह बयान अब चर्चा में है।

इन पांच सिंगर्स ने मिलकर गाई हनुमान चालीसा
फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की हनुमान चालीसा को सिर्फ दिलजीत दोसांझ ने ही नहीं, बल्कि चार अन्य मशहूर गायकों ने भी अपनी आवाज दी है। इस भजन में सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर भी शामिल हैं। इस भक्ति गीत को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। 5 नवंबर को फिल्म की रिलीज के साथ ही हनुमान चालीसा का वीडियो भी जारी किया गया था।
हनुमान के रूप में दिखे सनी देओल
हनुमान चालीसा के वीडियो में सनी देओल की झलक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। वीडियो की शुरुआत में भगवान हनुमान की विशाल परछाई दिखाई देती है। इसके बाद उन्हें एक बड़ी छलांग लगाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आता, लेकिन उनकी दमदार मौजूदगी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है।
Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

