जालंधर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया था, इस मामले में जालंधर देहात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों की पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह और शगनदीप सिंह के रूप में हुई है. जानकारी है कि तीनों मोगा जिले के रहने वाले हैं.
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से जुड़ी और अन्य जानकारी जल्दी समाने आएगी. यह मामला सात अक्टूबर का है. दिलजीत दोसांझ के आरा इंडिया टूर से पहले दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने एक घर की दीवार पर स्प्रे से ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए थे. दीवार के नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा गया था. शुरुआत में यह मामला दिलजीत के घर से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि जिस दीवार पर नारे लिखे गए थे, वह उनके पड़ोसी का घर था. दिलजीत का घर दूसरी ओर सड़क पर स्थित है.
घर के मालिक ने बताया कि कि रात को स्प्रे की गंध आई तो वह बाहर जाकर देखा तो चार से पांच लोग मुंह बांधकर दीवार पर कुछ लिख रहे थे. उन्होंने आरोपियों को डांटा तो वे वहां से भाग गए. बाद में उन्होंने दीवार पर लिखे नारे देखे, जिनमें दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल था. अब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद घटना के पीछे के मकसद और अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

