दीनानगर: दीनानगर शहर बड़ी घटना समाने आई है, जहां देर रात हुई भारी बारिश के चलते तीन मंजिला मकान गिर गया. मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में स्थित मोहन फर्नीचर हाउस के शोरूम की तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई. अचानक बहुत तेज आवाज आई, जिसके बाद लोग भागते दौड़ते इमारत तक आए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिल्डिंग गिरने में पल भर का समय लगा.
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से बिल्डिंग का स्ट्रक्चर कमजोर होने से यह हादसा हुआ. अनुमान है कि बिल्डिंग के मलबे में फर्नीचर और दूसरा कीमती सामान दबने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि देर रात होने की वजह से शोरूम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जान का नुकसान होने से बच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई.राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, शो रूम के गिरने से व्यापारी को बड़ा नुकसान हुआ है. अधिकारी मौके का मुआयना कर नुकसान का अंदाजा लगा रहे हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से इलाके के लोगों में भी चिंता का माहौल है. इस बीच, इस बारे में बात करते हुए नेचरों के मालिक जगमोहन सिंह ने कहा कि यह सब अचानक हुआ है और उन्होंने बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई है.
- MNS ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भरी हुंकार, राज ठाकरे सोमवार से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
- बाबरी, काशी और मथुरा: वोट बैंक की गंदी राजनीति पर मौलाना यासूब अब्बास का फूटा गुस्सा, जानें मामला
- ‘आएं और लड़ें चुनाव, जमानत भी नहीं बचेगी’ : BJP विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अखिलेश को खुली चुनौती
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आधुनिक रथ अचानक हुआ खराब, फिर भी ‘सनातन हिन्दू एकता यात्रा’ में नहीं आई रुकावट, दूसरे रथ से हुए रवाना
- क्या 67 लाख वोट काटकर चुनाव जीता, महंगाई-बेरोजगारी पर भी पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, जानें क्या क्या लगाए आरोप

