गुरदासपुर : गुरदासपुर विधानसभा हलका दीनानगर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. जप्त की गई हेरोइन की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपये बताई जा रही है. आरोपियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह हेरोइन कहां सप्लाई करना था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
DSP दीनानगर रजिंदर मिन्हास ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गांव गाजीकोट में पीर बाबा नहर के पास शक के आधार पर दो लोगों को काबू किया गया. यह शक सही निकला. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीटर निवासी गुरमुख नगर गोहत पोकर और गुरबाज सिंह निवासी निवासी गांव लखनपाल के रूप में हुई है.
पीटर के पास मौजूद एक लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. पुलिस ने नशीला पदार्थ अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब्त की गई हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

