एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) के अलावा अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्ट्रेस के वीडियो ने उनके प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं को और भी हवा दी थी. इसी बीच फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी (Nandini Reddy) ने सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नंदिनी रेड्डी ने सामंथा की प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म

बता दें कि फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) की सक्सेस के सेलिब्रेशन में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने जींस के साथ टी-शर्ट पहन रखा था, लेकिन लोगों का ध्यान उनके बेबी बंप पर गया. इसी बीच डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी (Nandini Reddy) ने फिल्म के बारे में बात करते कहा- ‘उनकी प्रेग्नेंसी एक बहुत अच्छे समय पर हुई है, क्योंकि हमारी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ सफल रही है. सफलता के कार्यक्रम में शामिल होना सामंथा का सोचा-समझा फैसला था, जिससे ये अटकलें शुरू हुईं.’ हालांकि अभी तक सामंथा और राज ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

साल 2025 के अंत में हुई थी सामंथा और राज की शादी

एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक के बाद साल 2025 में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने ‘द फैमिली मैन’ फेम निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरू से शादी किया था. कपल ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की.