आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अगर शिक्षा विभाग मार्कशीट बनाने में ही गड़बड़ी कर दे तो इसे आप क्या कहेंगे। जिले में पांचवीं और आठवीं की 2380 मार्कशीट में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर परीक्षा संचालन और परिणाम तैयार करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है। इस मामले में कलेक्टर आकाश छिकारा के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सातों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 13 जुलाई को डीईओ ने सातों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को मार्कशीट में हुई त्रुटि सुधार करने का निर्देश दिया था, लेकिन समय रहते यह सुधार नहीं किया गया। इस बीच खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने मातहत अधिकारियों को जवाब तलब किया है। सरकारी आदेशों और शो-कोज नोटिस के बीच जिले में हजारों की संख्या में बच्चे अपनी मार्कशीट का इंतजार कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


