पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब में लगातार संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। इस दौरान ही एक ऐसा जासूस सामने आया है जो पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी देता था। जांच के कई ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे यह साबित होता है कि यह पाकिस्तान के लिए लगातार काम कर रहा था और बड़ी जानकारी भी हासिल कर वहां भेजता था।
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने बठिंडा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसे बठिंडा छावनी से खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है जो बठिंडा में 10 वर्षों से मोची का काम कर रहा था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी उसे हनी ट्रैप में फंसा कर फौज की जानकारी हासिल कर रही थी। इसके बाद उसे भारतीय सेना की खुफिया विंग ने गिरफ्तार किया है।

सेना की खुफिया विंग ने पूछताछ के बाद आरोपी को थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। उस पर आरोप हैं कि वह पाकिस्तानी लड़की से बात करता था और उसे फौज की खुफिया जानकारी सांझा कर रहा था। फौज ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो 2023 की व्हाट्सएप चैट मिली, जिसमें कई भारत की जानकारी है। अब पुलिस यह जानने में लगी है इस व्यक्ति के जैसे कितने लोग और पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
- केरल के पूर्व CM विजयन की बेटी से ED ने की लंबी पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोच्चि में ईडी के समक्ष पेश हुईं
- सीएम योगी का कानपुर-उन्नाव दौरा आज, 104 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
- रेस बनी हादसे की वजह: भंडारे से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल; 3 की हालत गंभीर
- Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में, बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी नथवानी पर दांव खेला
- दिल्ली में भाजपा सरकार जल्द कर सकती है प्रदेश स्तरीय आयोगों का गठन, DDA को लेकर भी रणनीति तैयार

