वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। शिकायतकर्ता ने पड़ोसी यतिन्द्रनाथ मिश्रा पर डंडे से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित को चोट लगने की बात सामने आई है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी यतिन्द्रनाथ मिश्रा डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने डंडे से उसके साथ मारपीट की। इस घटना में शिकायतकर्ता के दोनों हाथों में चोट लगने की बात कही गई है। मारपीट के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना के बाद शिकायतकर्ता ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी यतिन्द्रनाथ मिश्रा के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत FIR दर्ज की है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


