शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किन्नरों के दो गुटों के बीच में विवाद थमने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। सुरैया किन्नर के खिलाफ बड़ी संख्या में किन्नर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप
दरअसल किन्नर सुरैया पर धर्म परिवर्तन कराने और हिंदुओं पर अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किन्नरों का कहना है कि पहले भी शिकायत हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सभी किन्नर एकजुट होकर सुरैया पर सख्त कार्रवाई और भोपाल से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।
ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले प्रधान आरक्षक ने खाया जहर: सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप, RI
किन्नर लव जिहाद मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस
मामले को लेकर सुरैया किन्नर गुट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- हम सभी धर्म जाति से मांग कर खाते हैं। हम जात-पात नहीं करते, हमारे यहां कोई जात धर्म नहीं होता। किन्नर काजल ठाकुर शांति भंग करना चाहती है इसलिए उल्टी-सीधे आरोप लगा रही है। मामले पर धर्म का रंग दिया जा रहा है।
हमने किसी को मुसलमान नहीं बनाया
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय के बयान पर कहा- ये किन्नरों से लेता है पैसे, यह नशे में रहता है। काजल ठाकुर पर कई मामले दर्ज हैं। न हमने किसी को मुसलमान बनाया न किसी को जबरन मांस खिलाया। गद्दी की लड़ाई और इलाके की लड़ाई के कारण यह सब मामला सामने आ रहा है। हमने मामले में पुलिस में शिकायत की है। काजल के साथ ऋषि अजय के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करेंगे।
राजधानी में हरियाली को लगी बुरी नजरः पेड़ काटकर नहीं स्लो प्वाइजन देकर ग्रीनरी को किया जा रहा खत्म
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


