जालंधर। जालंधर बीती रात दो गुटों में जोरदार विवाद हुआ। यह लड़ाई काजी मंडी के पास संतोषी नगर की गली नंबर 2 में हुई। जहां 8 से 10 हमलावरों ने गली में आकर खूब तमाशा किया और युवक की पिटाई भी की। इस दौरान युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। हमलावरों ने लोगों के घरों पर ईट-पत्थर से हमला किया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है।
सभी अपने घरों और खिड़की के दरवाजे बंद कर दिए थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हमलावर चाहते क्या हैं और क्यों हंगामा कर रहे हैं।

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पीड़ित युवक के भाई मिंटू ने बताया कि उसका भाई राजीव गाड़ी पार्क करने के लिए गया हुआ था, जहां 2-3 युवकों के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बहस के बाद 8 से 10 युवक रात को गली में हथियारों समेत आ गए और उन्होंने भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग को चोट लगी है। मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है।
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
