सतीश दुबे, डबरा। शहर के दीदार कॉलोनी में रस्ते से गाड़ी हटाने में देर होने पर विवाद शुरू हो गया। भोपाल में पदस्थ टी आई प्रमोद नागर की ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरे युवकों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले। घटना में दोनों पक्ष के करीब 5 लोग घायल हो गए।
मामला यही नहीं रुका, बाद में दोनों युवक स्कॉर्पियो से इंसाफ खान और जक्की खान को साथ ले गए और बेरहमी से मारपीट की जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर FIR दर्ज की मांग की है।
घायल शख्स इंसाफ खान और जक्की खान के साथ परिजन ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सिटी थाने में जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख ग्वालियर, भीतरवार सहित सभी थाना क्षेत्रों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। मामले में पुलिस ने इंसाफ खान ओर जक्की खान की तरफ से गोलू बाथम,विक्की बाथम,रामू बाथम सहित एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। साथ ही दूसरे पक्ष की तरफ से भी दो लोग इंसाफ खान ओर जक्की खान को आरोपी बनाया हैं।
मौके पर पहुंचे ASP जयराज कुबेर ने बताया कि टी आई की गाड़ी को लेकर जांच करेंगे कि आखिर गाड़ी कौन लेकर आया था क्यों कि गाड़ी में वर्दी भी रखी थी पर टी आई मौजूद नहीं थे।

