प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर के उन्हेंल में चांदी के जेवर गिरवी रखने की बात को लेकर विवाद के बाद व्यापारी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर व्यापारियों ने पुलिस को ज्ञापन देकर विवाद करने वाले लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
चांदी गिरवी को लेकर व्यापारी को धमकी
दरअसल सोने चांदी की कीमतों में उछाल आने के बाद कई तरह से नए विवाद नजर आ रहे हैं। वर्षों पुरानी गिरवी रखी जेवर को लेकर उन्हेल पुलिस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने व्यापारी को इतना धमकाया कि उसको ब्रैन स्ट्रोक हो गया। व्यापारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उन्हें ऑपरेशन कर आईसीयू में रखा गया है। मामला व्यापारी अरिहंत जैन का है। बरखेड़ा गांव के कालूराम, सूरज और गोविंद व्यापारी अरिहंत को गिरवी रकम छुड़ाने की बात को लेकर धमका रहे थे।
व्यापारी को ब्रेन स्ट्रोक हो गया
जबकि रकम व्यापारी की दादी के द्वारा रखी गई थी जिनका देहांत 10 वर्ष पहले हो चुका है। इस मसले को लेकर कई दिनों से विवाद करते हुए युवकों ने व्यापारी को धमकाया जिससे व्यापारी को ब्रेन स्ट्रोक हो गया और व्यापारी गंभीर रूप से बीमार हो गया जिसका उपचार जारी है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने थाने में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही है।

